Wednesday, April 30, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

राज्य की श्रीमती सौन्दर्य प्रतियोगिता 2021 जीतीं दिव्या केडिया

कोलकाता :  इंडी रॉयल पेजेंट्स द्वारा  वेस्ट बंगाल क्लासिक 2021 सौन्दर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्य पश्चिम बंगाल में इंडी रॉयल मिसेज़ वेस्ट बंगाल की इस प्रतियोगिता में दिव्या केडिया ने मिसेज़ वेस्ट बंगाल क्लासिक 2021 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आज महिलाएं अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कोई भी क्षेत्र चुन सकती हैं। अपने सपनों को उड़ान दे सकती हैं। प्रसिद्ध ब्रांड इंडी रॉयल पेजेंट्स ने महिलाओं की इसी भावनाओं को मूर्त रूप देने का प्रयास किया। सभी उम्र की महिलाएं इस प्रतियोगिता में शामिल हुईं।
दिव्या केडिया मारवाड़ी संयुक्त परिवार की बहू, एक कुशल पत्नी और माँ के रूप में अपनी सभी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए सौंदर्य प्रतियोगिताओं के विषय में सोच भी नहीं सकतीं थीं। लेकिन उनकी दो पुत्रियों की प्रेरणा से इस क्षेत्र में कदम रखने का मन उन्होंने बनाया और सफल भी रहीं। वे मानतीं हैं कि यदि गृहणियां घर – बाहर संभाल सकती हैं, तो वे अपने सपने भी पूरे करने के लिए सक्षम हैं। पहले स्त्रियों को अपने लिए समय नहीं होता था अब वे अपनी पहचान स्वयं बना रही हैं।

42 वर्षीय दिव्या केडिया नृत्य, अभिनय, तैराकी में निपुण होने के साथ-साथ मिलनसार हैं, सामाजिक सेवा के कार्यों में भी रुचि रखती हैं। अपने पति के कार्य में भी सहयोग देती हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी दिव्या केक बेकर केकिजा को संभालती हैं।
कोलकाता के एक प्रख्यात होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में बंगाल की प्रसिद्ध सेलीब्रिटी ऋतुपर्णा सेनगुप्ता और बॉलीवुड के अमन यतन वर्मा प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित थे। इस अवसर पर शहर के जाने माने फैशन क्षेत्र के लोग और सौंदर्य प्रतियोगिता के बहुत से प्रतिभागियों में दिव्या केडिया ने उम्र के इस पड़ाव में अपना महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया। महिला का सक्षम होना ही पर्याप्त नहीं है, उसे अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलना चाहिए। प्रतिभागी महिलाओं का मूल्यांकन केवल सुंदरता से ही नहीं था बल्कि उनके व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता, सृजनात्मक शक्ति और साहसिक क्षमता के आधार पर किया गया। इसमें प्रथम रनरअप गीतांजली राय, द्वितीय संजीता दास थीं
पूरे पश्चिम बंगाल से शामिल प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें घर की मैनेजर गृहलक्ष्मी, वरिष्ठ नागरिक और प्रेरक मॉडल्स सभी उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता के आयोजक मधुर शर्मा,रोली त्रिपाठी,  छवि अस्थाना और अंशु मुद्गल रहे।  डॉ. वसुंधरा मिश्र ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news